कथा- आज के ही दिन टूटा था इंद्र का घमंड
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का अहंकार तोड़ा था। मान्यता के अनुसार जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रखा था, जिसमें सभी को वर्षा से बचाने में कामयाब रहे और इसके बाद जब सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तब से हर साल इस दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से एक खास प्रसाद बनाया जाता है जिसे अन्नकूट कहते हैं।