गीता जयंती
- फोटो : adobe stock
गीता जयंती 2024 की तिथि, समय और शुभ योग
हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है, जिसे मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है।
एकादशी तिथि का प्रारंभ- 11 दिसंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 42 मिनट से
एकादशी तिथि का समापन- 12 दिसंबर 2024 को सुबह 1 बजकर 09 मिनट तक रहेगा
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, गीता जयंती के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन वरीयान, रवि और बद्रवास योग का निर्माण होने जा रहा है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इन शुभ योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को मन के मुराद पूरे होते हैं।