Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक है, और इस अवसर पर गंगा नदी में स्नान, पूजा-अर्चना और दान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धापूर्वक दान करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, संचित पापों का नाश होता है, और घर में सुख-समृद्धि आती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा स्नान करने से 10 पाप खत्म हो जाते हैं, जैसे चुगली करना, झूठ बोलना, कठोर बोलना, परस्त्री गमन, बिना अनुमति चीजें लेना, दूसरों का धन हड़पने की सोच, बुराई करना, अनुचित हिंसा, बेकार की जिद और दूसरों को नुकसान पहुंचाना।