फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी

Tue, 30 May 2023 12:23 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 30 मई को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन विधि पूर्वक मां गंगा की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गंगा नदी के जल को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है। स्नान के साथ-साथ इस दिन दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है...  

Ganga Dussehra 2023: इस साल कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि और गंगा स्नान का महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
गंगा दशहरा 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई 2023 को दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन 30 मई 2023 दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि 30 मई को प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
गंगा दशहरा पर बन रहे कई शुभ योग
गंगा दशहरा पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन रवि और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धन योग का निर्माण हो रहा है।

Ganga Dussehra 2023: घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गंगा दशहरा के दिन करें ये आसान उपाय

4 of 5
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
गंगा दशहरा पर करें राशि अनुसार दान
  • मेष- मेष राशि के जातक इस दिन तिल और कपड़े का दान करें।
  • वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए गरीबों को खाना और धन का दान करना शुभ रहेगा।
  • मिथुन- गंगा दशहरा पर पानी का दान करना अति शुभ फलदायक रहेगा।
  • कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए फल का दान देना उत्तम रहेगा।
  • सिंह- तांबे के बर्तन के साथ कुछ अनाज और फल का देना चाहिए।
  • कन्या- विभिन्न प्रकार के फलों का दान शिव मंदिर के पुजारी को करें।
  • तुला- जानवरों को पानी और दाना खिलाने से तुला राशि के जातकों अच्छा रहेगा।
  • वृश्चिक- इस दिन राहगीरों को पानी और मौसमी फलों का वितरण करना चाहिए।
  • धनु- काले तिल का दान करने से आपके लिए गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।
  • मकर- मिट्टी के घड़े दान करें।
  • कुंभ- गरीबों को भोजन वितरित करें और घर आए ब्राह्मणों का भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दें।
  • मीन- पानी का दान करने से मीन राशि के जातकों के लिए यह गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
इस तरह करें पूजा
  • गंगा दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले गंगा नदी में स्नान करें।
  • इसके बाद हर हर गंगे का उच्चारण करते हुए 10 बार डुबकी लगाएं।
  • यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाए।
  • इसके बाद मां गंगा का पूजन करें।
  • गंगा जी की पूजा करते समय हर चीज को 10 की संख्या में रखें।
  • इसके बाद मां गंगा की आरती और मंत्रों का जाप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें