फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2023: गणेश जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

Wed, 25 Jan 2023 09:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Jayanti 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल गणेश जयंती आज यानी 25 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जयंती के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने वालों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करने वाले को पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं गणेश जयंती शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि...
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
गणेश जयंती 2023 तिथि
इस साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि अगले दिन 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस बार गणेश जयंती 25 जनवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
गणेश जयंती पूजा विधि
  •  गणेश जयंती के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान के बाद गणपति बप्पा के व्रत का संकल्प लें।
  •  दिन में शुभ मुहूर्त के समय किसी पाटे, चौकी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
  •  गंगाजल से छिड़काव करें और गणपति बप्पा को प्रणाम करें।
  •  सिंदूर से गणेश जी को तिलक करें और धूप-दीप जलाएं।
  •  गणेश भगवान को उनकी प्रिय चीजें मोदक, लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा अर्पित करें।
  •  बाद में पूरे परिवार सहित गणेश जी की आरती करें।

4 of 5
इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
गणेश जयंती महत्व
गणेश जी बुद्धि, शुभता के देव हैं। इनकी कृपा से जीवन में शुभता आती है, व्यक्ति को विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसे में गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभता का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन मनाई जाएगी गणेश जयंती, जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
शुभ मुहूर्त
25 जनवरी को गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें