हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का बहुत महत्व होता है। इस दिन श्री गणेश की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से करने से और साथ मेें व्रत करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। जो श्रद्धालु इस दिन सच्चे मन से व्रत रखते हैं भगवान गणेश उनकी सारी इच्छाओं को पूरा करते हैं। भगवान गणेश को विध्नहर्ता कहा जाता है। सभी परेशानियों को दूर कर आपके घर में खुशियां लाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा का विशेष फल मिलता है।