फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Vrat: जानें आज किस पूजा से प्रसन्न होकर गणपति दिलाएंगे सभी संकटों से मुक्ति

Wed, 22 May 2019 09:42 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sankashti Chaturthi Vrat 2019
आज संकष्टी चतुर्थी तिथि है। इस पावन तिथि के देवता भगवान श्री गणेश जी माने जाते हैंं। आज के दिन बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करने वाले गणपति की पूजा का अत्यधिक महत्व है। भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति की साधना-उपासना और व्रत करने पर साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
Sankashti Chaturthi Vrat 2019
गणपति पूजन की सामग्री

श्री गणपति पूजन के लिए सुंदर सी पीतल की थाली में पुष्प, दीप, धूप, चंदन, कपूर, मौली, रोली, कुमकुम, अक्षत, दूर्वा, पान और मोदक, यह सामग्री एकत्रित कर लें।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
Sankashti Chaturthi Vrat 2019
ऐसे करें श्री गणेश जी की पूजा 

किसी भी देवता की पूजा में दीपक का ज्यादा महत्व रहता है। इसलिए गणेश जी के पूजन में सबसे पहले दीपक प्रजवल्लित करें। इसके पश्चात् गणपति महाराज को पुष्प समर्पित करते हुए चन्दन का तिलक करें और लड्डू का भोग लगाएं। आप चाहें तो तो लड्डू के स्थान पर अपने द्वारा बनाया गया कुछ और भी भोग लगा सकते हैं। भोग लगाने के पश्चात जल समर्पित करें। आज के दिन सपरिवार गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना न भूलें।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 5
Sankashti Chaturthi Vrat 2019
गण मंत्र : "ॐ भालचन्द्राय नमः"

यह मंत्र गणपति महाराज को समर्पित है। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में निराशा नहीं रहती है। कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटती है। इस मंत्र के जाप से घर में खुशहाली का वातावरण बना रहता है। व्यक्ति प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति करता है। व्यक्ति के शरीर की सुंदरता बढ़ती है और मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sankashti Chaturthi Vrat 2019
इस उपाय से पूरी होगी मनोकामना

गणपति को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन पांच दूर्वा की 11 गांठ किसी लाल धागा में बांध कर गणपति जी को चढ़ाएं और रात को गणपति जी को चढ़ाया हुआ अक्षत और कोई लाल फूल लेकर अपने सिरहाने रख कर सोएं। इस उपाय से गणपति जी की कृपा होगी और उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपकी सभी मनोकामना भी पूर्ण होगी।

इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व बाधाओं पर विजय पाएं  - 2 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें