फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2019: इस विधि से करें गणेश पूजा, पूरी होगी मनोकामनाएं

Wed, 22 May 2019 02:08 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : social media
हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का बहुत महत्व होता है। इस दिन श्री गणेश की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से करने से और साथ मेें व्रत करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। जो श्रद्धालु इस दिन सच्चे मन से व्रत रखते हैं भगवान गणेश उनकी सारी इच्छाओं को पूरा करते हैं। भगवान गणेश को विध्नहर्ता कहा जाता है। सभी परेशानियों को दूर कर आपके घर में खुशियां लाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा का विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
ganesh chaturthi 2019
इस दिन श्री गणेश जी की पूजा दोपहर के बाद की जाती है। विधि-विधान से पूजा करने से लंबोदर शीध्र ही प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। सुबह स्नान करने के बाद मन में गणेश जी का नाम लेकर जपते रहना चाहिए। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
 
विज्ञापन

3 of 6
ganesh chaturthi 2019
गणेश पूजा घर पर करें या फिर घर के नजदीक किसी मंदिर में जाकर करें। पूजा के दौरान गणेश जी को प्रसाद में मोदक जरूर चढ़ाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं। 

4 of 6
ganesh chaturthi 2019
गणेश पूजा के दौरान मिट्टी के गणेश जी उत्तम माने जाते हैं इसलिए आस-पास से साफ मिट्टी लेकर गणेश जी की मूर्ति बना लें। 
विज्ञापन

5 of 6
ganesh chaturthi 2019
गणेशजी को पूजा के दौरान सफेद या फिर गुलाबी फूल की माला ही पहनानी चाहिए। इससे वह जल्द खुश होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganesh chaturthi 2019
गणेश पूजा के दौरान 108 बार ॐ गं गणपतये नमो नम: का जाप जरूर करें। गणेश जी इस मंत्र से प्रसन्न रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें