फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश जी की स्थापना, जानें संपूर्ण पूजन सामग्री

Wed, 27 Aug 2025 04:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 'गणेश चतुर्थी' मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। आज इसके उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
Ganesh Chaturthi 2025 - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता है, जिन्हें सभी शुभ मांगलिक कार्यों से पहले पूजा जाता है। मान्यता है कि प्रभु के आशीर्वाद से कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और उसके सफल होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। शास्त्रों में गणपति जी को बुद्धि के देवता माना गया है। उनकी कृपा से जातकों को सद्बुद्धि, सफल व्यापार और करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। हालांकि, गणेश जी की असीम कृपा प्राप्ति के लिए भादों माह को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
 
दरअसल, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 'गणेश चतुर्थी' मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भक्तजन अपने घरों, मंदिरों और पूजा-पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना करते हैं। इस दौरान वह दस दिनों तक भव्य तरीके से गणेश पूजन करते हैं और भजन-कीर्तन व भक्ती गीत गाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इस साल 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश पूजन से लेकर स्थापना की संपूर्ण सामग्री क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Ganesh Chaturthi 2025 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी 2025
पंचांग के मुताबिक इस बार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। तिथि का समापन 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन बुधवार है, जो भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इसके अलावा 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति के विसर्जन के साथ इस पर्व का समापन किया जाएगा।
Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी की पूजा में वास्तु से जुड़े हुए इन नियमों का रखें ध्यान, बप्पा होंगे प्रसन्न
विज्ञापन

3 of 4
Ganesh Chaturthi 2025 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी पूजा शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक गणेश चतुर्थी पर पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 5 मिनट से शुभ मुहूर्त शुरू होगा। यह दोपहर 01:40 मिनट तक बना रहेगा।

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर स्थापना करते वक्त भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल
विज्ञापन

4 of 4
Ganesh Chaturthi 2025 - फोटो : freepik
गणेश पूजन सामग्री लिस्ट
  • मौसमी फल, धूप, दीप
  • गंगाजल, कपूर, जनेऊ
  • सिंदूर, गणेश मूर्ति, कलश, मोदक
  • केला, आरती की किताब, सुपारी
  • चंदन, फूल, अक्षत, पान का पत्ता
  • लकड़ी की चौकी, केले के पौधे
  • पीला और लाल रंग का कपड़ा, नए वस्त्र
  • दूर्वा, नारियल, सुपारी, लाल चंदन, पंचमेवा, मोदक
  • प्रसाद के लिए कुछ मिठाई भी मंगा लें।
 

Ganpati Utsav 2025: घर में गणपति स्थापना से पहले जरूर जानें ये नियम और सही पूजा विधि



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें