फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति के हर प्रतीक में छिपा है जीवन का अद्भुत दर्शन, जानें महत्व

Tue, 26 Aug 2025 04:54 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव का आरंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। पूरे देश में गणेश जी के उत्सव का माहौल है।  जगह जगह पंडाल लगे जा रहे हैं। श्री गणेश केवल एक देवता नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को समझने का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
1 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala
Ganesh Ji Ke Prateek: गणेशोत्सव का आरंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। पूरे देश में गणेश जी के उत्सव का माहौल है।  जगह जगह पंडाल लगे जा रहे हैं। श्री गणेश केवल एक देवता नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को समझने का प्रतीक हैं। उनका हर अंग, हर वस्तु, हर मुद्रा, केवल एक सुंदर चित्र नहीं, बल्कि एक गहरा संदेश है।  गणेश जी का बड़ा मस्तिष्क हमें सिखाता है कि हमें ऊँचा और व्यापक सोचना चाहिए। उनकी छोटी आँखें ध्यान और एकाग्रता का प्रतीक हैं।  इस कैलेंडर में हमने भगवान गणेश के 12 प्रतीकों को चुना है । आइए इस गणेशोत्सव पर गणेश जी के ज्ञान को आत्मसात करें  और उनके प्रतीकों के माध्यम से जीवन को समझने का प्रयास करें।
Ganesh Chaturthi 2025: श्वेतार्क गणेशजी की पूजा करने के मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए महत्व और पूजाविधि
Ganesh Chaturthi 2025: कल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के साथ घर लाएं ये चीजें, सुख समृद्धि की होगी वर्षा
विज्ञापन

2 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

बड़ा सिर
अर्थ: विशाल मस्तिष्क, दूरदृष्टि
शिक्षा: बड़ा सोचो, दूर तक देखो।"
गणेश जी का बड़ा सिर हमें सिखाता है कि सीमित सोच को त्यागकर, व्यापक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता अपनानी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

छोटी आंखें
अर्थ: एकाग्रता और गहराई से देखने की शक्ति
शिक्षा: ध्यान से देखो, सूक्ष्म को समझो।
सफलता पाने के लिए गहरी अवलोकन शक्ति और पूर्ण एकाग्रता जरूरी है।

4 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

बड़े कान
अर्थ: सुनने की क्षमता, ज्ञान ग्रहण
शिक्षा: अच्छा सुनो, व्यर्थ को छोड़ो।
सुनना एक कला है, और शांत चित्त से सुनने वाला ही सच्चा ज्ञानी बनता है।

विज्ञापन

5 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

लम्बी सूंड
अर्थ: लचीलापन और शक्ति
शिक्षा: जहाँ ज़रूरत हो झुको, जहाँ अवसर मिले आगे बढ़ो।
लचीलापन हमें परिस्थिति के अनुसार ढलने और हर स्थिति में समर्थ बनने की सीख देता है।

विज्ञापन

6 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

एक दांत
अर्थ: एकाग्रता और स्वीकार्यता
शिक्षा: जो टूट गया, उसे छोड़ो; जो शेष है, उसे अपनाओ।
यह त्याग, समर्पण और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन

7 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

बड़ा पेट
अर्थ: सहनशीलता और हर अनुभव को आत्मसात करने की क्षमता
शिक्षा: हर अनुभव को धैर्यपूर्वक अपनाओ।
जीवन में सुख-दुख दोनों को सम भाव से ग्रहण करना ही सच्ची समझदारी है।

8 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

 चार हाथ
अर्थ: मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार पर नियंत्रण
शिक्षा: अपने आंतरिक चार स्तंभों को संतुलित रखो।
यह संतुलित जीवन और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक है।

9 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

अंकुश और पाश
अर्थ: नियंत्रण और अनुशासन
शिक्षा: अच्छे विचारों को आगे बढ़ाओ, बुरे को बाँधो।
यह आत्म-नियंत्रण और अपने मन पर अधिकार रखने की प्रेरणा देता है।

10 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

मोदक
अर्थ: आत्म-ज्ञान और आंतरिक आनंद
शिक्षा: सच्चा सुख भीतर से आता है।
ज्ञान और आत्मबोध ही वास्तविक प्रसन्नता का स्रोत हैं।

11 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

वाहन – मूषक (चूहा)
अर्थ: इच्छाएँ और उन पर नियंत्रण
शिक्षा: इच्छाओं के मालिक बनो, उनके गुलाम नहीं।
इच्छाएँ चाहे कितनी भी छोटी-बड़ी हों, उन पर नियंत्रण होना चाहिए।

12 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

आशीर्वाद मुद्रा (वरदहस्त)
अर्थ: सुरक्षा और आश्वासन
शिक्षा: डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ।
श्रद्धा और विश्वास भय को समाप्त कर सच्चा बल प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
गणेश जी के प्रतीक - फोटो : amarujala

 शांत और स्थिर मुद्रा
अर्थ: ध्यान और आंतरिक स्थिरता
शिक्षा: स्थिर मन ही सफलता का मूल है।
बाहरी सफलता से पहले, अंदर की शांति और स्थिरता जरूरी है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें