गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कहते हैं, गणेश जी अपने शरीर के बनावट से परेशान रहते थे। एक बार वह तपस्या में लीन थे उसी दौरान वहां से तुलसी जी गुजर रही थी। वह गणेश जी को देख मोहित हो गईं। तुलसी ने गणेश जी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। गणेश जी ने ब्रह्मचारी बताकर प्रस्ताव को मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर तुलसी ने उन्हें दो शादी होने का श्राप दिया। इसी शाप की वजह से भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं होता है।