Indian Festivals October November 2026: भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है और हर पर्व अपने साथ आस्था, परंपरा और उल्लास का अनोखा संगम लेकर आता है। साल 2026 में भी श्राद्ध पक्ष से लेकर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक का समय धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। यह पूरा कालखंड पितरों के तर्पण, देवी उपासना, लक्ष्मी पूजन और सूर्य आराधना के लिए समर्पित होता है। ऐसे में लोग इन महत्वपूर्ण तिथियों का इंतजार करते हैं और समय से पहले इसकी जानकारी रखना चाहते हैं ताकि पूजा-पाठ और व्रत की तैयारी सही तरीके से की जा सके। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष से छठ पूजा तक सभी पर्वों की सही तिथियां।