हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। 30 अप्रैल, यानि आज पूर्णिमा है वैशाख महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है क्योंकि इस पूर्णिमा को भगवान विष्णु के अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस बार पूर्णिमा को कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। सोमवार को पूर्णिमा होने के कारण सोमवती पूर्णिमा का योग बन रहा है। इसके अलावा 3 साल के बाद सिद्धि योग भी बन रहा जिसे हिन्दू पंचाग में बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग में दान और खरीदारी करना शुभ होता है। साथ ही इस दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों में इस शुभ योग में अगर कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में आने वाली तमाम तरह कठिनाइयों से पीछा छुड़ाया जा सकता है।