महाशिवरात्रि 2021
महाशिवरात्रि 2021 तारीख
11 मार्च 2021 दिन गुरूवार को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। वैसे तो हर माह शिव रात्रि होती है लेकिन फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, यानि शिव पार्वती विवाह इसी दिन हुआ था। इस बार की शिवरात्रि और भी खास है क्योंकि इसी दिन हरिद्वार कुंभ में प्रथम शाही स्नान किया जाएगा।