फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festivals Calendar: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और छठ ? यहां जानें जनवरी से दिसंबर के सभी व्रत-त्योहार

Thu, 02 Jan 2025 10:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festivals Calendar 2025: 1 जनवरी 2025 से नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी के लिए बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के बीच प्रारंभ हुआ है।

यह भी पढ़ें...
1. Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
2. New Year 2025 Special Dinner: आज है साल का पहला दिन, डिनर में परिवारवालों को बनाकर खिलाएं खास पकवान 
3. New Year 2025: गलती से भी नए साल के पहले दिन न करें ये काम, वरना सालभर होगा पछतावा
विज्ञापन
1 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Festivals Calendar 2025: 1 जनवरी 2025 से नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो सभी के लिए बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के बीच प्रारंभ हुआ है, जो पूजा-पाठ से लेकर शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बेहद शुभ है, यही नहीं ज्योतिष दृष्टि से भी साल 2025 कल्याणकारी है। ज्योतिषियों के मुताबिक नए साल में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ की प्राप्ति संभव है। वहीं साल के पहले दिन ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं। 

मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग का निर्माण हो रहा, जिससे पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इसके अलावा साल की शुरुआत होते सभी का ध्यान ही नववर्ष में मनाए जाने वाले तीज-त्योहारों पर भी होता है। माना जा रहा है कि वर्ष 2025 के शुरूआती माह में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा, इसके बाद शिवरात्रि, होली और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस-किस तिथि पर मनाए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2025 त्योहार
  • 1 जनवरी- नववर्ष
  • 13 जनवरी-लोहड़ी
  • 14 जनवरी-पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
विज्ञापन

3 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
फरवरी 2025 त्योहार
  • 2 फरवरी- बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा
  • 26 फरवरी-महाशिवरात्रि

4 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2025 त्योहार
  • 13 मार्च-होलिका दहन
  • 14 मार्च-होली
  •  30 मार्च-चैत्र नवरात्रि,उगाडी, गुड़ी पड़वा
विज्ञापन

5 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल 2025 त्योहार
  • 6 अप्रैल- रामनवमी
  • 7 अप्रैल-चैत्र नवरात्रि पारणा
  • 12 अप्रैल-हनुमान जयंती
  • 14 अप्रैल-बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
विज्ञापन

6 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2025 त्योहार
  • 6 जुलाई- अषाढ़ी एकादशी
  • 10 जुलाई-गुरु-पूर्णिमा
  • 27 जुलाई-हरियाली तीज
  • 29 जुलाई- नाग पंचमी
विज्ञापन

7 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2025 त्योहार
  • 9 अगस्त-रक्षा बंधन
  • 12 अगस्त-कजरी तीज
  • 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त-जन्माष्टमी
  • 26 अगस्त-हरतालिका तीज
  • 27 अगस्त-गणेश चतुर्थी

8 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2025 त्योहार
  •  5 सितंबर-ओणम/थिरुवोणम
  • 6 सितंबर-अनंत चतुर्दशी
  •  22 सितंबर-शरद नवरात्रि
  • 30 सितंबर-दुर्गा महा अष्टमी पूजा

9 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर 2025 त्योहार
  • 1 अक्तूबर-दुर्गा महा नवमी पूजा
  • 2 अक्तूबर-गांधी जयंती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
  • 10 अक्तूबर-करवा चौथ
  • 18 अक्तूबर-धनतेरस
  • 20 अक्तूबर-नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्तूबर-दिवाली
  • 22 अक्तूबर-गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्तूबर-भाई दूज
  • 28 अक्तूबर-छठ पूजा
विज्ञापन

10 of 10
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2025 त्योहार
  • 25 दिसंबर-मेरी क्रिसमस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें