February Vrat Tyohar & Festival List 2023, February Month 2023 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी और हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ महीना माना जाता है। फरवरी का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन ही शेष है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े और मुख्य त्योहारों की भरमार होने वाली है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के साथ फरवरी माह की शुरुआत हो रही है और फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के साथ समाप्त हो रहा है। इस माह माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, जया एकादशी जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। पंचांग के अनुसार, जया एकादशी से लेकर होलाष्टक तक सभी बड़े त्योहार फरवरी माह में पड़ेंगे। आइए जानते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार और गृह गोचरों के बारे में।