आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। यह तिथि धार्मिक रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के अलावा सूर्य भगवान की पूजा और दान करने की परंपरा भी प्रचलित है। पूर्णिमा वह दिन है जिसमें चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन इस खास उपाय को करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है।