फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falgun amavasya 2020: आज है फाल्गुन अमावस्या, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और क्या करें क्या नहीं

Sun, 23 Feb 2020 12:55 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बाद फाल्गुन अमावस्या की तिथि पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। यह दिन विशेषकर पितरों की आत्मशांति के लिए होता है और इस दिन श्राद्ध कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है।
विज्ञापन

2 of 6
कब है अमावस्या?
  • आज 23 फरवरी, रविवार को अमावस्या तिथि है।
विज्ञापन

3 of 6
फाल्गुन अमावस्या का महत्व
  • यह दिन काफी पवित्र होता है और इस तिथि पर श्राद्ध कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है। 
  • ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवतागण संगम तट पर वास करते हैं, इसलिए इस दिन प्रयाग में स्नान करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन किसी भी पवित्र नदी मेें स्नान करने से सभी तरह के पाप कट जाते हैं।

4 of 6
फाल्गुन अमावस्या पर क्या करें
  • इस दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करें, अगर ऐसा संभव नहीं हो तो घर में ही साफ जल से स्नान करना चाहिए।
  • दान- पुण्य करना चाहिए, ऐसा करने से पितर खुश होते हैं।
  • अगर आर्थिक समस्याएं चल रही हैं तो इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।
  • माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें।
  • गरिबों की मदद करें।
विज्ञापन

5 of 6
फाल्गुन अमावस्या पर क्या न करें
  • किसी का भी अपमान न करें।
  • इस दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभ मुहूर्त

अमावस्या आरम्भ
  • फरवरी 22, 2020 को 19:04:19 से
अमावस्या समाप्त
  • फरवरी 23, 2020 को 21:03:12 पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें