Falgun Amavasya 2021 Date: फाल्गुन अमावस्या इस साल 13 मार्च शनिवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी गई है। फाल्गुन अमावस्या के दिन जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में फाल्गुन अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने तिथि कहा गया है। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या का मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व के बारे में।