फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-ul-Fitr 2021 Eid Mubarak: इन संदेशों से दीजिए दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को ईद की मुबारकबाद

Fri, 14 May 2021 05:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ईद मुबारक 2021 ईद का त्योहार 14 मई, शुक्रवार को है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। - फोटो : अमर उजाला
Eid- Ul-Fitr 2021:  ईद का त्योहार 14 मई, शुक्रवार को है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवईयां बनाई जाती है और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। ईद के मौके पर आप भी अपने परिजनों, पड़सियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक के संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा, 
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी, 
यही अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक
विज्ञापन

3 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
दीपक में अगर नूर ना होता,
तन्हा दिल यूं मजबूर ना होता,
पास आकर गले न मिल पाएंगे,
पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे।
ईद मुबारक

4 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
विज्ञापन

5 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।
विज्ञापन

6 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक।
विज्ञापन

7 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक।
विज्ञापन

8 of 8
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।
आप सभी को ईद मुबारक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें