दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
- फोटो : AI
दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
दृक पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय स्थिर लग्न वृषभ काल भी मौजूद रहेगा। जिसमें मां लक्षमी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा।
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
- प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 बजे
- वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 बजे
- निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
- सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42
गृहस्थों के लिए दिवाली की रात को प्रदोषकाल और स्थिर लग्न मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वहीं निशिथ काल मुहूर्त तांत्रिक पूजा और काली पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।