क्या है अखंड दीपक जलाने की परंपरा?
- फोटो : adobe stock
क्या है अखंड दीपक जलाने की परंपरा?
दीपावली की पूजा में कई परिवार अखंड दीपक जलाने का संकल्प लेते हैं। अखंड दीपक का अर्थ है ऐसा दीपक, जिसे एक निश्चित अवधि तक लगातार प्रज्वलित रखा जाए। इसे अटूट श्रद्धा, समर्पण और भक्ति भाव का प्रतीक माना जाता है। कुछ घरों में इसे पूरी रात जलाया जाता है, जबकि कुछ परिवार अपनी परंपरा और पूजा-विधि के अनुसार इसे निर्धारित समय तक प्रज्वलित रखते हैं। इसके लिए घी या तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।