Diwali Puja 2022: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली का ये त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। कहा जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी को जिस भक्त का घर पसंद आता है वो वहीं निवास करती हैं। ऐसे में इस दिन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली के दिन नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि इस दिवाली आपके घर में मां लक्ष्मी वास करें तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं दीपावली पूजा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
Diwali 2022 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि
दिवाली पूजा के दौरान क्या करें?
- दिवाली के दिन पूजा क्षेत्र को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें और पूजा करते समय परिवार के सभी सदस्यों को उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
- मुख्य पूजा का दीया देसी घी से भरें।
- दीयों की संख्या 11, 21, 51 रखें।
- दिवाली की रात में अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में एक सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें।
- पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करें, जिन्हें भारतीय परंपरा में "विघ्नहर्ता" के रूप में पूजा जाता है।
दिवाली पूजा के दिन क्या न करें?
- अक्सर लोग इस दिन जुआ खेलते हैं, जबकि ये गलत है। इस दिन जुआ खेलने से बचना चाहिए।
- इस दिन शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
- दीये को रात भर जलाने के लिए पूजा घर को रात में खाली न छोड़ें।
- भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।
- घर के अंदर आतिशबाजी या फुलझड़ी का प्रयोग करें।