Diwali 2026 Five Days Calendar: दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। साल के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में शामिल दिवाली का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि, दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इसलिए यह दिन सभी के लिए सबसे खास होता है। इस दौरान इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक इसकी रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कौन-सा त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका पूरा कैलेंडर क्या है।
नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट