Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की पूजा से घर में धन-समृद्धि, वैभव और खुशियों का वास होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्री राम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब पूरे नगर को दीपों से सजाया गया था, तभी से यह दिन को सत्य की विजय और प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की रौनक धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली का यह उत्सव कब मनाया जाएगा और उस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।