फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali2019: इस दिवाली चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो इन 6 जगह दिये जलाना न भूलें

Thu, 24 Oct 2019 09:23 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
diya
दीपों के त्योहार दिवाली में रोशनी के साथ धन की देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। दिवाली के दिन रात में देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। देवी लक्ष्मी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। जिससे भक्तों के घर में  सुख समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न  करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों के अनुसार दिवाली की रात में देवी लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उन पर कृपा बरसाएं। आइए जानते हैं देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में कहां-कहां दीपक जलाने चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
diwali - फोटो : अमर उजाला
दिवाली वाले दिन शाम को पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी आपके घर पर कृपा बरसा सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
door - फोटो : file photo
दिवाली की रात को घर के मेन गेट पर दोनों तरफ दीपक जलाकर रखना चाहिए। धन की देवी लक्ष्मी घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश करती हैं।

4 of 7
templetemple - फोटो : temple
दिवाली वाले दिन घर के साथ ही मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह अपनी कृपा बरसाती हैं। लोगों के घरों में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

5 of 7
सूनसान पड़ा सिकंदरा तिराहा - फोटो : अमर उजाला
दिवाली में किसी सुनसान सड़क या चौराहे पर हो सके तो दीपक जलाना चाहिए । इससे आपके घर पर बुरी आत्माओं का साया का कभी नहीं आएगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
दीयों के स्टाइल वाली मोमबत्ती की डिमांड
घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। आंगन को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। देवी लक्ष्मी दिवाली के दिन आंगन से भी प्रवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिजोरी
एक दीपक घर की तिजोरी पर भी जलाकर रखना चाहिए क्योंकि तिजोरी में लोग अपना धन रखते हैं। देवी लक्ष्मी धन की देवी होती हैं। देवी लक्ष्मी घर में आकर सीधे तिजोरी की ओर जाती हैं। तिजोरी में दीपक के अलावा लक्ष्मीजी की प्रिय वस्तुओं को अवश्य रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें