फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2019: इन 21 उपायों में से कोई 1 उपाय ही बदल देगा आपकी जिंदगी

Wed, 23 Oct 2019 08:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली में किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।
विज्ञापन
1 of 8
दिवाली के दिन जहां तांत्रिक तंत्र मंत्र की पूजा करके सिद्धि प्राप्त करते हैं वहीं गृहस्थ आश्रम से जुड़े लोग इस दिन टोटके और पूजा-पाठ के माध्यम से अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के उपाय खोजते हैं। अगर आप भी अपनी आर्थिक जिन्दगी से परेशान हैं और चाहते है कि इस दिवाली माता लक्ष्मी आपको द्वार पर भी दस्तक दें तो इस बार की  दिवाली पर इन 21 उपायों में से कोई उपाय अपना कर अपनी जिन्दगी को खुशहाल बनाएं।

विज्ञापन

2 of 8
1. आय में वृद्धि चाहते हैं तो इस दिवाली साबुत उड़द, दही और सिंदूर पीपल की जड़ में रख कर वहां एक दीपक जलाएं।
2. धन लाभ के लिए दिवाली की शाम को किसी बरगद के पेड़ की जटा में एक गांठ लगाएं। 
3. हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें इससे आपकी आय बढ़ेगी और आपके अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी।
विज्ञापन

3 of 8
4. गन्ने की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान में रख दें।
5. लक्ष्मी पूजन के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां की पूजा करें। 
6. दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी पर लगाएं। उल्लू की तस्वीर से माता लक्ष्मी आपकी तिजोरी में बनी रहेगीं।

4 of 8
7. दिवाली पूजन के समय एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें।
8. लक्ष्मी पूजन में पीले रंग की कौड़ियों का प्रयोग करें।
9. दिवाली में किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें।

 
विज्ञापन

5 of 8
10. दिवाली की मध्य रात्रि में किसी चौराहे पर दीपक जलाकर रख आएं। 
11. लक्ष्मी माता के पूजन में नौ बत्ती वाला दीपक जलाएं।
12. काली हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उसको तिजोरी में रख दें।
विज्ञापन

6 of 8
13. दिवाली की रात पीपल के पत्ते पर दीप जलाकर जल में प्रवाहित करें।
14. तुलसी के पौधे पर लाल या पीले रंग का कोई वस्त्र चढ़ाएं और पौधे की जड़ में एक घी का दीप जलाकर रखें। 
15. धन की हानि रोकने के लिए लक्ष्मी पूजन के बाद काले तिल हाथ में लेकर घर के सभी सदस्य के सिर से सात बार घुमाकर फेंक दें। 
विज्ञापन

7 of 8
16. किसी सुहागन औरत को सुहाग सामग्री दान करें।
17. कार्य एवं धन में आने वाली बाधा को रोकने के लिए पूजन के समय अपामार्ग की जड़ देवी लक्ष्मी के पास रखें और पूजन के बाद उसे अपनी दायीं बाजू में बांध लें। महिलाओं को बायीं बाजू में बांधना चाहिए। 
18. स्फटिक का श्रीयंत्र लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।
विज्ञापन

8 of 8
19. दिवाली पर चांदी की कटोरी में कपूर जलाकर माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए।
20. दिवाली में घंटी बजाने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती।
21. आय में आ रही बाधा को रोकने के लिए पीपल के पत्ते पर कुमकुम लगाकर उस पर लड्डू रखें और फिर हनुमान जी को भोग लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें