धनतेरस के साथ ही 5 दिवसीय दिवाली का त्याेहार शुरू हो जाता है। धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग कोई न कोई नई वस्तु जरूर खरीदते हैं। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है। जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Dhanteras: इन 4 चीजों से मां लक्ष्मी होती हैं आकर्षित, खरीदना न भूलें
विज्ञापन
2 of 5
धनतेरस
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। हालांकि पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा, लेकिन इस दिन कोई खास चीज विशेष मुहूर्त में खरीदी जाए तो शुभ होता है। इसी मुहूर्त में पूजा करना भी लाभदायक होता है।
विज्ञापन
3 of 5
धनतेरस
काल- सुबह 7:33 बजे खाद्यान्न खरीदने के लिए शुभ
शुभ- सुबह 9: 13 का समय गाड़ी, मशीन, कपड़ा और शेयर खरीदने के लिए शुभ
चर- दोपहर 2: 12 बजे का समय गाड़ी और गैजेट खरीदने के लिए शुभ
लाभ- दोपहर 3: 51 का समय लाभ कमाने वाली मशीन और कम्प्यूटर खरीदने के लिए शुभ
अमृत- शाम 5: 31 बजे का समय जेवर और बर्तन खरीदने के लिए शुभ
काल- 7: 11 बजे का समय घरेलू सामान खरीदने के लिए शुभ
4 of 5
धनतेरस
धनतरेस पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। इस दिन प्रदोष काल 2 घंटे 24 मिनट का रहेगा। जो शाम 5 बजकर 45 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त में कभी भी मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- इस दिवाली और धनतेरस के दिन करें 5 में कोई 1 उपाय, हो जाएंगे मालामाल
धनतेरस पर सबसे पहले मिट्टी का हाथी और भगवान धन्वंतरि की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद चांदी या तांबे की आचमनी में जल का आचमन कर भगवान गणेश का पूजन करें। हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान भी करें।