फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2019: धनतेरस पर ये टोटके करने से दूर होती है दरिद्रता

Fri, 25 Oct 2019 08:15 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

108 बार "ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा" कुबेर मंत्र का जाप करें। 
 
विज्ञापन
1 of 6
कहा जाता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी मेंं दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन लोग धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं और कहा जाता है कि अगर इन दिनों आपकी भक्ति से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाए तो व्यक्ति के जीवन में किसी चीज को लेकर कोई परेशानी नहीं रहती है। आइए जानते हैं इस धनतेरस पर आप किन उपायों को अपनाकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस पर टोटके
धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उसके पास में एक कौड़ी को रख दें इसके बाद कौड़ी को अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
108 बार "ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा" कुबेर मंत्र का जाप करें। 

 

4 of 6
धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस के दिन किसी किन्नर के हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपको जिंदगी में बहुत सफलता मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने से जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें