फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, घर की बरकत पर पड़ता है प्रभाव

Wed, 08 Oct 2025 01:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2025: धनतेरस खरीदारी और नई शुरुआत का पर्व है, जिस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में बरकत और देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है।
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2025: धनतेरस खरीदारी और नई शुरुआत का पर्व है, जिस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में बरकत और देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर उनकी उपासना का भी विधान है। इसके प्रभाव से साधक को बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं धार्मिक ग्रंथों में धनतेरस की महत्ता का भलीभांति जिक्र किया गया है। इस दिन से दिवाली के महापर्व का प्रारंभ होता है, इसलिए लोग इस तिथि पर साज-सज्जा व पूजा पाठ से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी करते है। लेकिन इस दिन इन चीजों को घर लाने से बचना चाहिए अन्यथा धन-दौलत पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर प्रारंभ होगी। - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस 2025
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। प्रदोष काल को देखते हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग
विज्ञापन

3 of 6
धनतेरस 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
  • धनतेरस के दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगा और रात 8:20 तक बना रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक 

Sankashti Chaturthi 2025: 9 या 10 अक्तूबर कब है संकष्टी चतुर्थी का व्रत ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

4 of 6
धनतेरस 2025 - फोटो : AdobeStock
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें
 
  • धनतेरस के दिन चाकू, कैंची-सुई आदि नुकीली व धारदार वस्तुएं न खरीदें। यह अशुभ होता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है और घर में कलह बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस 2025 - फोटो : AdobeStock
  • धनतेरस के शुभ अवसर पर भूलकर भी चमड़े की चीजें न खरीदें। इससे दरिद्रता और दुर्भाग्य आता है, साथ ही व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। इसके अलावा आप काले रंग का वाहन , वस्त्र व अन्य काली चीजों को भी न खरीदें। यह अशुभ हो सकता है।
  • आमतौर पर धनतेरस के दिन प्लास्टिक के डिब्बे व सजावट का सामान खरीदा जाता है। परंतु यह उचित नहीं है। ज्योतिषियों के मुताबिक धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं घर लाने से बरकत पर इसका प्रभाव पड़ता है और धन बचत में व्यक्ति समस्याएं झेलता है।

Karwa Chauth 2025 : किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस 2025 - फोटो : AdobeStock
क्या खरीदना होगा शुभ
धनतेरस के दिन झाड़ू घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि भी वास करती है। हालांकि, आप इस दिन भगवान की मूर्तियां, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी का सिक्का, वाहन या कोई गैजेट भी खरीद सकते हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के भौतिक सुख में भी वृद्धि होती है।



Karwa Chauth 2025: मिट्टी के करवे से पूर्ण होता है करवा चौथ व्रत, जानें महत्व और पूजा नियम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें