फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: शुभ योग में धनतेरस का पर्व आज, जानें क्या खरीदें और क्या न लें

Tue, 29 Oct 2024 08:23 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2024:  आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं, जिससे साधक के जीवन में धन और धान्य की वृद्धि होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2024: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिससे साधक के जीवन में धन और धान्य की वृद्धि होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन उनकी पूजा करने से अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से साधक को सभी रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। वहीं इस दिन खरीदारी की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी व अन्य सामानों को घर लाने से परिवार पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। परंतु इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही भी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या न खरीदें।
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है ?
  • धनतेरस के दिन सोने-चांदी से बने आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। आप इसकी खरीदारी कर सकते हैं।
  • इस दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है।
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।
  • आप लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : freepik
  • धनतेरस के दिन वाहन घर लाना शुभ होता है।
  • इस दिन आप नए वस्त्र भी खरीद सकते हैं।
  • धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करने की परंपरा बहुत पुरानी है। आप बर्तन भी ले सकते हैं।

4 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : freepik
  • धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना और भी लाभकारी माना गया है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।
  • इस दौरान आप नमक भी खरीद सकते हैं। इससे सुख-समृद्धि के योग का निर्माण होता है।
  • धनतेरस पर पान के पत्ते खरीदने से लाभ के योग बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : Instagram
धनतेरस पर क्या न खरीदें
  • धनतेरस के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। आप इससे बनी कोई भी चीज घर न लाएं। इससे आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • धनतेरस के दिन एलुमिनियम की वस्तुएं भी न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
  • इस दौरान मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।
  • धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें