फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024 Wishes: धनतेरस के पावन पर्व पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 29 Oct 2024 06:01 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Happy Dhanteras 2024 Wishes Images Quotes Messages In Hindi: धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस वर्ष दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली उत्सव की शुरुआत दो दिन पहले धनतेरस के पर्व के साथ होती है। धनतेरस के पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के कई अवतारों में एक हैं। इन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि के साथ ही धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धनकुबेर की भी पूजा होती है।

आज धनतेरस है और इस मौके पर लोग जमकर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हैं। यहां धनतेरस के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल कर करें पूजन उनकी
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
खुशियां बरसे और घर में आए खुशहाली 
इस धनतेरस  रौशन हो परिवार, रहे हरियाली 
सफलता कदम चूमे, घर परिवार रहे समृद्धिशाली  
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 

4 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
पूरा आपका हर एक अरमान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे आप पर कृपा अपार
दिन रात बढ़े आपका कारोबार
मिले आपको सबका भरपूर प्यार
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanteras 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें