फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, जीवन में कभी नहीं रहेगी पैसे की कमी

Fri, 10 Nov 2023 12:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari: धनतेरस या धनत्रयोदशी एक शुभ त्योहार है जो समृद्धि और धन का जश्न मनाता है। यह त्योहार दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस शब्द को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है धन या पैसा और तेरस का अर्थ है तेरह, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है। धनतेरस 2023 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है। परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।  इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी। सालभर धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, धन की कमी दूर होगी और किस्मत भी चमकेगी। 
विज्ञापन

2 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को  चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए।  इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसिलिए आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं। 

4 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
मिथुन राशि 
धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा। पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
सिंह राशि  
सिंह राशि  के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो। 
विज्ञापन

7 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा।  आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं। 

8 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।  इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। 

9 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
वृश्चिक राशि 
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। 

10 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
धनु राशि  
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। ऐसा करने से जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी। 

11 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को  धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए। सालभर आपकी उन्नति होगी। 

12 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
Dhanteras 2023 Rashi Anusar Karein Khareedari
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें