बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ
बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ
धनतेरस के दिन लोग बर्तन के साथ-साथ सोना-चांदी आदि भी खरीदते हैं। इस दिन कुछ भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन यदि आप कोई खरीदारी करते हैं तो उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि हो जाती है। इसलिए लोग बर्तन, चांदी और सोना खरीदते हैं। इस दिन लोग चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्के आदि भी घर लाते हैं, ताकि घर में बरकत बनी रहे और साथ ही लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त हो।