फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: धनतेरस पर जरूर करें ये 6 उपाय, सालभर होती रहेगी धनवर्षा

Mon, 09 Nov 2020 06:42 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक माह में दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में कई गुना वृद्धि हो जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कुछ उपाय करने से घर में धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस धनतेरस आप ये पांच उपाय जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • धनतेरस पर गोमती चक्र के उपाय से आने वाले दिनों में व्यक्ति के पास से धन की कमी दूर हो जाती है। धनतरेस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।
विज्ञापन

3 of 7
दिवाली पर होती लक्ष्मी-गणेश जी की आराधना - फोटो : amar ujala
  • धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है।

4 of 7
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
  • धनतेरस से भाईदूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी तमाम तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और साथ में 13 कौड़ियां के लेकर आधी रात के समय घर के प्रत्येक कोने में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक धन संपदा प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : गूगल
  • जिन लोगों के पास धन नही टिक पाता और हमेशा धन की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनतेरस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • समाज में पैसे के साथ अगर मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा प्राप्त करना है धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी को तोड़कर घर लाएं जिसमें अक्सर चमगादड़ डेरा जमाएं रहते हों। इस टहनी को घर के मुख्य कमरे में रखने से सभी तरह की खुशियां मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें