फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर इन उपायों को करते ही बढ़ने लगती है आमदनी

Sun, 08 Nov 2020 07:25 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दिवाली 2020:इस दिवाली जरूर करें धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : diwali 2019
दिवाली हिन्दू धर्म का बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह अपने साथ कई त्योहारों को साथ लेकर आता है। यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस महीने 14 नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन-धान्य की कामना की जाती है। दिवाली के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। अपनी आर्थिक तरक्की के लिए आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 9
साबूत उड़द - फोटो : सोशल मीडिया
  • यदि आप चाहते है कि आपकी आय में वृद्धि हो तो दिवाली को साबुत उड़द, दही और सिंदूर लेकर पीपल की जड़ में रखें और एक दीपक जलाएं। 
विज्ञापन

3 of 9
बरगद का पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
  • यदि आप चाहते है कि आपको जल्दी धन लाभ हो उसके लिए दीपावली की शाम में किसी बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगाएं और धन लाभ मिलने के बाद इस गांठ को खोल दें।

4 of 9
काले तिल - फोटो : सोशल मीडिया
  • दीपावली पूजन के बाद काले तिल हाथ में लेकर घर के सभी सदस्य के सिर पर से सात बार घुमाकर फेंक दें। माना जाता है कि इससे धन की हानि नहीं होती है।
विज्ञापन

5 of 9
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
  • देवी लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र को पूजा की थाली में रखकर मां की पूजा करें। ऐसा करने से आपका धन बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 9
स्वास्तिक औौर सिंदूर - फोटो : सोशल मीडिया
  • हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर धन रखने वाली जगह पर रखने से आपकी आय बढ़ेगी और आपके फिजूल खर्चों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • गन्ने की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर सिंदूर और लाल चंदन लगाएं और इसे धन तिजोरी में रखें।

8 of 9
पीपल - फोटो : सोशल मीडिया
  • पीपल के पत्ते पर दीप जलाकर जल में प्रवाहित करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

9 of 9
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला
  • तुलसी के पौधे पर लाल या पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं और इसकी जड़ में एक घी का दीप जलाकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें