फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2019: धनतेरस पर अगर इन पांच चीजों को नहीं खरीदा तो अधूरा रह जाएगा आपका त्योहार

Fri, 25 Oct 2019 10:41 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी या उनसे बने आभूषण खरीदने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें साल भर शुभ फल देती हैं। इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने पर पूरे साल सौभाग्य बना रहता है।
विज्ञापन

2 of 6
धनिया के बीज
धनतेरस पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित करने के बाद उसे अपनी तिजोरी में रखा जाता है, इसलिए इस दिन धनिया लेना न भूलें। 

इस धनतेरस, कराएं भगवान कुबेर की पूजा, होगा धन व व्यापार लाभ : 25-अक्टूबर-2019

विज्ञापन

3 of 6
बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

4 of 6
व्यवसाय से जुड़ी चीजें
धनतेरस के दिन अपने काम से जुड़ी कोई चीज अवश्य खरीदें। इस दिन खरीदे गए सामान की पूजा करने से ही लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ होता है। इस दिन खरीदा गया सामान वर्षों तक उपयोग में आता है।

अकाल मृत्यु व गंभीर रोगों से बचने के लिए धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की पूजा - 25-अक्टूबर-2019

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
broom vastu tips
झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू खरीदने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन झाड़ू का पूजन करना फलदायक होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें