फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय

Thu, 23 Jul 2026 11:26 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई को शुरू तो हो रही है, लेकिन इसका आरंभ सूर्योदय के बाद होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि व्रत 24 जुलाई को रखा जाए या 25 जुलाई को। आइए जानते हैं इस वर्ष देवशयनी एकादशी की सही तिथि क्या रहेगी।
विज्ञापन
1 of 5
देवशयनी एकादशी 2026 - फोटो : AI
Devshayani Ekadashi 2026 Date: देवशयनी एकादशी 2026 की तिथि को लेकर 24 और 25 जुलाई के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह यह है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई को शुरू तो हो रही है, लेकिन इसका आरंभ सूर्योदय के बाद होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि व्रत 24 जुलाई को रखा जाए या 25 जुलाई को। आइए जानते हैं इस वर्ष देवशयनी एकादशी की सही तिथि क्या रहेगी।

आषाढ़ शुक्ल एकादशी 2026 में कब है?
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगी और 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। हालांकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 24 जुलाई को शुरू हो रही है, लेकिन उस दिन सूर्योदय के समय दशमी तिथि विद्यमान रहेगी।

हिंदू परंपरा में व्रत और त्योहारों की तिथि तय करते समय सूर्योदय के समय की तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसे ‘उदया तिथि’ कहा जाता है। चूंकि 25 जुलाई के सूर्योदय के समय एकादशी तिथि होगी, इसलिए व्रत उसी दिन रखना शास्त्रों के अनुसार उचित माना जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
एकादशी तिथि का समय - फोटो : adobe
एकादशी तिथि का समय
एकादशी तिथि प्रारंभ: 24 जुलाई 2026, सुबह 9:12 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 25 जुलाई 2026, सुबह 11:34 बजे
व्रत की तिथि: 25 जुलाई 2026
तिथि निर्धारण का आधार: उदया तिथि
24 जुलाई को सूर्योदय के समय: दशमी तिथि
25 जुलाई को सूर्योदय के समय: एकादशी तिथि
 
विज्ञापन

3 of 5
24 या 25 जुलाई की दुविधा क्यों? - फोटो : adobe stock
24 या 25 जुलाई की दुविधा क्यों?
सुजीत महाराज बताते हैं कि पंचांग की तिथियां अंग्रेजी तारीखों की तरह रात 12 बजे नहीं बदलतीं, बल्कि दिन या रात में किसी भी समय शुरू और समाप्त हो सकती हैं। यही कारण है कि एक ही तिथि दो अलग-अलग कैलेंडर डेट्स में पड़ सकती है।

इस बार एकादशी तिथि 24 जुलाई को सुबह करीब सवा नौ बजे शुरू हो रही है। ऐसे में कुछ लोग तिथि के आरंभ के आधार पर 24 जुलाई को व्रत मान सकते हैं। लेकिन 24 जुलाई के सूर्योदय पर दशमी तिथि रहेगी, जबकि 25 जुलाई को सूर्योदय एकादशी में होगा। इसलिए 25 जुलाई को व्रत रखना अधिक उचित है।
 

4 of 5
देवशयनी एकादशी 2026 पारण समय - फोटो : adobe stock
देवशयनी एकादशी 2026 पारण समय
देवशयनी एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 26 जुलाई 2026, रविवार को पारण करेंगे। व्रत खोलने का शुभ समय सुबह 5:39 बजे से 8:22 बजे तक रहेगा। इस दिन द्वादशी तिथि दोपहर 1:57 बजे तक रहेगी।

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में ही करना चाहिए। इसलिए श्रद्धालुओं को निर्धारित समय में भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद दान-पुण्य कर व्रत का समापन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवशयनी एकादशी का महत्व - फोटो : adobe
देवशयनी एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते। इसके बाद कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ मांगलिक कार्य पुनः शुरू होते हैं।

Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख
Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानें सही तिथि, मुहूर्त और नियम
Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन, जानें तारीख, सोमवार व्रत और पूरा कैलेंडर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें