आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस महीने 23 जुलाई 2018 को देवशयनी एकादशी है। इस एकादशी को मनोकामना पूर्ति के रूप में मनाया जाता है। देवशयनी एकादशी मे सारे शुभ कार्यो में विराम लग जाता है। हिंदु मान्यता के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल लोक निवास करने चले जाते हैं। कहा जाता है कि भक्तों द्वारा इस दिन कुछ उपाय करने से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं ये विशेष उपाय...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
devyani ekadshi 2018
-देवशयनी एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो एक वक्त फलाहार कर इस व्रत को रखें।
-धन-धान्य तथा लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का केसर मिले जल से अभिषेक करें।
विज्ञापन
3 of 4
devyani ekadshi 2018
-देवशयनी एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
-भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
-देवशयनी एकादशी के दिन सुबह उठकर घर की साफ सफाई कर घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल या फिर हल्दी के जल का छिड़काव करें।
-इस दिन "ॐ नमो नारायणाय" या "ॐ नमो भगवते वसुदेवाय नम:" का 108 बार जाप करें।