Dev Diwali 2025
- फोटो : freepik
भद्रावास योग का शुभ संयोग
देव दीपावली के दिन भद्रावास योग का दुर्लभ और शुभ संयोग भी बन रहा है। यह योग सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी, जिसे शास्त्रों में अत्यंत मंगलकारी माना गया है। मान्यता है कि जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में रहती हैं, तो पृथ्वी पर सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस योग में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन से दुख और बाधाएँ दूर होती हैं तथा सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।