फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Diwali 2019: कुछ इस तरह मनाई जाती है देव दीपावली, 10 तस्वीरें, 10 जानकारियां

Tue, 12 Nov 2019 08:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
देव दीपावली 2019

देव दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को काशी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन देव दिवाली का प्रदोष काल मुहूर्त 5 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर 7 बजकर 48 तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से यह पर्व हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
देव दिवाली - फोटो : अमर उजाला

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, ऐसी कहा जाता है कि आज ही के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था।

विज्ञापन

3 of 11
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

त्रिपुरासुर को ब्रह्मा जी द्वारा यह वरदान प्राप्त था कि उसे देवता, स्त्री, पुरुष, जीव ,जंतु, पक्षी या कोई निशाचर नहीं मार सकता है। इसलिए शिवजी ने अर्धनारीश्वर का रूप लेकर उसका वध किया और देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी।

4 of 11
देव दिवाली - फोटो : mau

इसी ख़ुशी में देवताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव की नगरी काशी में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। उन्होंने यहाँ दीप दान भी किया। कहते हैं कि आज के दिन काशी में देवताओं का आगमन होता है।

विज्ञापन

5 of 11
देव दीपावली पर यमुना के घाट पर होता दीपदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मान्यता के अनुसार यह कहा जाता है कि आज के दिन यहाँ दीप दान करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त दान-पुण्य एवं तर्पण करने का विधान है।

विज्ञापन

6 of 11
स्नान - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा को स्नान अर्घ्य, तर्पण, जप-तप, पूजन, कीर्तन एवं दान-पुण्य करने से स्वयं भगवान विष्णु पापों से मुक्त करके उनकी शुद्धि कर देते हैं।

विज्ञापन

7 of 11
dev diwali

देव दिवाली की खास बात ये है कि यह त्योहार काशी में ही मनाया जाता है। इसके पीछे धर्म नगरी काशी का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। बनारस के घाटों को रौशनी से सजाया जाता है, जगमगाते घाटों को देखने देश-विदेश से यहाँ लाखों श्रद्धालु आते हैं।

8 of 11
देव दीपावली - फोटो : amar ujala

देव दिवाली के दिन घी के दीये या तिल के तेल के दीयों को जलाने का विधान है। ऐसा करना शुभ होता है। प्रदोष काल के समय पूजा की थाल में दीपक जलाकर देवों की पूजा करें।

9 of 11
देव दीपावली - फोटो : amar ujala

आज के दिन शिवलिंग पर दीपक अवश्य जलाएं। क्योंकि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन कष्ट मुक्त हो जाता है।

10 of 11
देव दीपावली - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलाते समय दीपक का मुख पूर्व की ओर करना चाहिए। ध्यान रखें दीपक जलाते समय सिर पर कोई कपड़ा अवश्य ही डालें।
विज्ञापन

11 of 11
देव दिवाली
देव दिवाली के दिन जो कोई छह मुखी दीपक जलाता है तो उसे गुणवान संतान की प्राप्ति होती है। उसकी संतान संस्कारी और आज्ञाकारी होती है। वहीं तीन मुखी दीपक जलाने से घर में किसी की बुरी नज़र नहीं लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें