फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली के दोष निवारण का बना महासंयोग, चूके तो करना होगा 11 साल इंतजार

Fri, 15 Dec 2017 09:22 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
सोमवती अमावस्या 18 दिसंबर को है और इस दिन एक महासंयोग बन रहा है। इस महासंयोग के अलावा इस बार की सोमवती अमावस्या अपने आप में खास है, क्योंकि तीन साल बाद ये अमावस्या पौष मास में पड़ रही है। वैसे जो महासंयोग इस बार बन रहा है, वो आपकी कुंडली के कई दोषों को खत्म कर सकती है, लेकिन इस बार आप चूके  तो फिर आपको 11 वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। यानी 2017 के बाद ये महासंयोग 2028 में बनेगा।
विज्ञापन

2 of 4
पौष माह के आने वाली सोमवती अमावस्या को इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। माना जा रहा है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके पूजा पाठ करने से विशेष पुण्‍य मिलता है। साथ ही इस योग के कारण पूजा का महत्व भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
जिन लोगों की कुंडली में विष योग, काल सर्प दोष, अमावस्या दोष है, वो लोग इस दिन अपने दोष का निवारण कर सकते हैं। वैस पितरों को शांत करने के लिए भी ये खास योग है।
विज्ञापन

4 of 4
सोमवती अमावस्या पर सूर्य देव को ताम्र बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल मिलाकर ओ पितृभ्य नमः का बीज मंत्र पढ़ते तीन बार अर्घ्य दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें