8 or 9 November Kab Hai Diwali 2026: दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन घरों से लेकर दुकानों और सभी कार्यस्थलों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, यह पर्व जीवन में नई खुशियों, सकारात्मकता और अच्छे बदलावों का भी प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में दिवाली को साल का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से खास होता है, बल्कि लोगों के जीवन में उमंग और खुशियों का संचार भी करता है। हालांकि, इस बार दिवाली की तारीख और तिथि को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। पंचांग में तिथियों के समय को लेकर छोटी और बड़ी दिवाली के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अगर आप भी छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली की सही तारीख को लेकर उलझन में हैं, तो आइए जानते हैं कि साल 2026 में नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और दीपावली किस दिन मनाई जाएगी।