फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा में शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 चीजें, संतान सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

Fri, 24 Oct 2025 12:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhath Puja 2025: आस्था-आत्मसंयम का पर्व छठ कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है। इसका प्रारंभ दिवाली के छह दिन बाद होता है, जिसकी विशेष रौनक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : अमर उजाला
Chhath Puja 2025: आस्था-आत्मसंयम का पर्व छठ कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है। इसका प्रारंभ दिवाली के छह दिन बाद होता है, जिसकी विशेष रौनक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में दिखाई देती हैं। यहां महिलाएं पूरे विधि-विधान से छठी मैया की पूजा करते हुए संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठ मैया की उपासना का विधान है। हालांकि, छठ में महादेव के पूजन का भी खास महत्व माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, छठी मैया शिव पुत्र कार्तिकेय जी की पत्नी हैं, इसलिए इस पावन दिन पर भोलेनाथ का स्मरण करना शुभ होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कुछ चीजों को अर्पित करने से संतान सुख-व अच्छी सेहत का वरदान भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : freepik
चार दिवसीय छठ पूजा का कैलेंडर
  • 25 अक्तूबर 2025, शनिवार- नहाय-खाय
  • 26  अक्तूबर 2025, रविवार- खरना
  • 27  अक्तूबर 2025, सोमवार- संध्या अर्घ्य
  • 28  अक्तूबर 2025, मंगलवार- उषा अर्घ्य

Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि

विज्ञापन

3 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : freepik
सूर्यास्त और सूर्योदय का समय
  • 27 अक्तूबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।
  • 28 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।

4 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : adobe
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक छठ पूजा के पावन पर्व के दौरान आप शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • इस दौरान आप शिवलिंग पर कच्चा दूध अवश्य चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, रोग से मुक्ति, तनाव से राहत व रिश्तों में प्रेम-विश्वास बढता है। 
 

Kartik Month Snan Vidhi: कार्तिक माह का अंतिम स्नान कब? जानें स्नान विधि और लाभ

विज्ञापन

5 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : adobe
  • छठ पूजा के दौरान शिवलिंग पर आप शमी का फूल भी चढ़ाएं। यह बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि भी वास करती है।
  • शिवलिंग पर चंदन शहद चढ़ाने से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं। इसके अलावा महादेव सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।
 

Chhath Puja : महापर्व छठ को लेकर बदले गए रूट, विशेष ट्रैफिक प्लान लागू; जानिए किस रास्ते से जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chhath Puja 2025 - फोटो : अमर उजाला
  • महाकाल को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसे में आप शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें। इससे साधक के जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर होते हैं। साथ ही अच्छी सेहत और सुखी जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

 

Chhath Puja Samagri: पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा? इन जरूरी सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें