फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत, डलिया में जरूर रखें ये फल!

Fri, 28 Oct 2022 08:59 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत - फोटो : istock
Chhath Puja Mein Chadhaein Ye Phal: हर साल के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं।  कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आज से लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है।  छठ पूजा में उसके प्रसाद का भी विशेष महत्व है। छठ पूजा में कुछ विशेष फल चढ़ाए जाते है जिसके बिन छठ का व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें कौन से फल चढ़ाने चाहिए। 

Chhath Puja 2022: छठ पूजा शुरू, नोट करें नहाय-खाय व खरना की तिथि और सूर्योदय का समय
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत - फोटो : istock
नारियल
छठ के त्योहार में नारियल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है । नारियल को श्रीफल माना जाता है। कहते हैं इसे चढ़ाने से घर में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत - फोटो : सोशल मीडिया
गन्ना
गन्ना छठी मईया के प्रिय फलों में से एक है। छठ में कई लोग गन्ने का घर बनाकर उसमें पूजा करते हैं। कहते हैं ऐसा करने से छठी माता सुख–समृद्धि लाती है। छठ पूजा में गन्ने से बने गुड़ का भी प्रसाद बनता है। 

4 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत
केला
हिन्दू मान्यता के अनुसार केले में श्री हरि विष्णु का वास है। केला भगवान विष्णु का भी प्रिय फल है। केले को शुद्ध फल माना जाता है। छठी मईया का प्रिय फल होने के कारण उन्हें प्रसन्न करने के लिए केला चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत - फोटो : Pixabay
डाभ नींबू
डाभ नींबू सामान्य नींबू से आकार में बड़ा होता है। ये नींबू छठी मईया को विशेष रूप से पंसद है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए डाभ नींबू प्रसाद में अवश्य चढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत - फोटो : Facebook/Md. Ariful Islam Shuvo
सिंघाड़ा 
छठ पूजा के दौरान सिंघाड़े भी छठी मईया पर चढ़ाए जाते हैं।  सिंघाड़ा पानी में उगने वाला ऐसा फल है जिसे छठी मैया को चढ़ाने से वह पूरे परिवार को अपना आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन फलों के बिना अधूरा है ये व्रत
सुपारी
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना सुपारी के अधूरी मानी जाती है। सुपारी माता लक्ष्मी के प्रिय फल के रूप में जाना जार है।  यही कारण है कि छठी माता को भी सुपारी जरूर अर्पित की जाती है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें