दिवाली बीत जाने के बाद अब छठ महापर्व आ रहा है। इस साल यह त्योहार 20 नवंबर को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय से हो जाती है, जो कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है जबकि इस पर्व का अंत इसी माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन होता है।