फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Chandra Grahan 2025: आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

Fri, 14 Mar 2025 09:11 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Chandra Grahan 2025: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेली जाती हैं। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन है और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को रंगों की होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
Holi Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Holi Chandra Grahan 2025: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलते हैं। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन है और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को रंगों की होली मनाई जाएगी। परंतु इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। बता दें 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। परंतु भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगें। इस दौरान कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है कि इस युति से  'ग्रहण योग' बन रहा है, इसलिए इस अवधि में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें।
विज्ञापन

2 of 5
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की अवधि में रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए - फोटो : Freepik
ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की अवधि में रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए, यह अशुभ हो सकता है।
  • इस दौरान सुई से जुड़ा कोई भी कार्य करने की भूल न करें।
  • ग्रहण में कुछ भी छीलना या काटना नहीं चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी भी काम को न करें।
  • ग्रहण में भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण लगने पर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करना उचित नहीं है।
  • जब भी ग्रहण लगता है, तो मंदिर को नहीं छूना चाहिए।

4 of 5
ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। - फोटो : adobe stock
  • इस दौरान नुकीली चीजों का उपयोग न करें।
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
  • इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श भी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र का जाप करना चाहिए। - फोटो : freepik
ग्रहण के दौरान क्या करें
  • माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • इस दौरान भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।
  • ग्रहण के दौरान ध्यान करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर में शांत माहौल रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें