Chaitra Navratri 2026: इस साल 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। यह नौ दिनों का उत्सव मां दुर्गा की भक्ति और साधना को समर्पित हैं। इस दौरान देवी के नौ स्वरूप की उपासना के साथ-साथ श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। हालांकि, कुछ केवल पहला दिन (प्रतिपदा) और अष्टमी का उपवास करते हैं। शास्त्रों में इन दोनों व्रतों का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन व्रत को लेकर कुछ विशेष नियमों का भी उल्लेख किया गया है, जिसका पालन करने से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में आइए चैत्र नवरात्रि से जुड़े इन सभी नियमों को जानते हैं।