Chaitra Navratri 2025
- फोटो : amar ujala
इस साल चैत्र नवरात्रि कितने दिन की होगी?
इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025 से हो रहा है और समापन 6 अप्रैल 2025 को होगा। हालांकि, इस बार पंचांग के अनुसार द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन पड़ रही है, जिससे नवरात्रि 9 की बजाय 8 दिनों की होगी। ज्योतिष शास्त्र में तिथि क्षय को शुभ संकेत नहीं माना जाता, और इसे अनिष्टकारी भी कहा गया है।