फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: वास्तु के अनुसार रखें माता की चौकी, जानिए सही दिशा और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Tue, 26 Mar 2024 03:49 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : istock
Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। इसमें एक चैत्र नवरात्रि दो गुप्त नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल है। फाल्गुन का महीना खत्म होते ही चैत्र माह शुरू हो जाता है, जिसे हिंदी कैलेंडर का पहला महीना कहा जाता है। इस दौरान नवरात्रि के दिन हिंदू नया साल भी मनाया जाता है। वहीं इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। पूरे भारत में इसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना से लेकर व्रत के आखिरी दिन तक सभी काम शुभ मुहूर्त के अनुसार किए जाते हैं। इस दौरान भक्तजन अखंड ज्योति जलाने के साथ-साथ पूरे विधि-विधान से माता के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पूजा को लेकर वास्तु नियमों का पालन करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि यदि वास्तु के अनुसार माता की चौकी लगाई जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि में वास्तु से जुडे़ कौन से नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : istock
इस दिशा में स्थापित करें माता की चौकी
नवरात्रि में माता की चौकी लगाने का विशेष महत्व है। आप माता की मूर्ति को ईशान कोण में स्थापित करें। ऐसा माना जाता है कि ईशान कोण की दिशा सबसे उत्तम होती है। साथ ही इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है और इसमें ईश्वर का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : iStock
कैसी हो माता की चौकी
वास्तु के अनुसार, माता की प्रतिमा को लकड़ी की पटली पर रखें। यदि आपके पास चंदन की चौकी हो तो उस पर भी रख सकते हैं।

4 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024
घर में कितनी बड़ी रखें मां की मूर्ति
चैत्र नवरात्रि में अगर घर में मां की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि तीन इंच से बड़ी प्रतिमा ना हो। साथ ही मूर्ति का रंग हल्का पीला, हरा या फिर गुलाबी होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : istock
इन रंगों का करें प्रयोग
नवरात्रि की पूजा सामग्री में पीले और लाल रंग का उपयोग करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीला रंग जीवन में उत्साह और लाल रंग उमंग लाता है। वहीं इस दौरान भूलकर भी काले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि काले रंग से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
विज्ञापन

6 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : istock
कपूर की आरती
नवरात्रि के दौरान शाम के समय कपूर जला कर आरती जरूर करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार से सारी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।
विज्ञापन

7 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : Istock
नींबू के सेवन से बचें
चैत्र नवरात्रि के दौरान खट्टी चीजों का प्रयोग कम करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए नवरात्रि में इसका सेवन ना करें।
विज्ञापन

8 of 8
चैत्र नवरात्रि 2024 - फोटो : Pixabay
गोबर का प्रयोग
नवरात्रि के दिनों में अपने घर के आंगन को गोबर से लीपना चाहिए। यदि ऐसा करना संभव नहीं है तो घर के आंगन में 7 कंडे टांग देने चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें